ग्राम पंचायत सनोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

पीएनबी आरसेटी के निदेशक महेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगड़ा द्वारा आज मंगलवार को ग्राम पंचायत सनोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत सनौरा विशेष रूप से उपस्थित थीं।

महेंद्र शर्मा ने बताया कि महिलाएं ही हमारे देश का गौरव हैँ और नारी का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। 8 मार्च को पूरे विश्व में महिलाओं के सम्मान हेतू महिला दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया गया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषांे के मुकाबले बेहतर मुकाम हासिल कर रही हैं।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना जैसी फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना तथा जनधन योजना के बारे में बताया गया।

बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट जैसे एटीएम के प्रयोग एवं सावधानियों के बारे में भी लोगों को बताया गया उपस्थित सभी प्रतिभागियों को वित्तीय समावेश के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...