माता शारदा रोड सेफ्टी क्लब बीटीसी स्कूल द्वारा लगाया जागरूकता शिविर

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

माता शारदा रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा बीटीसी स्कूल नूरपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीटीसी स्कूल की प्रधानाचार्या चन्द्ररेखा शर्मा ने की।रोड सेफ्टी की जानकारी देने हेतु नूरपुर थाना के उधम सिंह,नरेश कुमार व सुनील कुमार बिशेष रूप से मौजूद रहे।स्कूल की छात्राओं को रोड सेफ्टी की शपथ भी दिलाई गई।

उधम सिंह ने स्कूल की छात्राओं को रोड सेफ्टी के बारे जागरूक किया।उन्होंने छात्राओं को बताया कि हमे कभी भी दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेंट सफर नही करना चाहिए,ट्रिपल राइडिंग नही करनी चाहिए।चौपहिया वाहन चलाते समय फोन का बिल्कुल भी उपयोग नही करना चाहिए,सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी चलानी चाहिए।रोड सेफ्टी को लेकर उधम सिंह द्वारा छात्राओं से सबाल-जबाब भी किया गया।स्कूल की छात्राओं ने उधम सिंह द्वारा पूछे गए सवालों को बड़ी उत्सुकता से सुना व जबाब दिया।

उधम सिंह ने रोड सेफ्टी के साथ-साथ नशे के बारे भी छात्राओं को जागरूक किया और नशे के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी दी। वही कुलजीत सिंह ने बताया कि हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा।

बीटीसी स्कूल की प्रधानचर्या द्वारा मुख्यातिथि व उनके साथ आए हुए पुलिस कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने छात्राओं को रोड सेफ्टी के बारे विस्तृत जानकारी दी। चन्द्ररेखा शर्मा ने यातायात के बारे छात्राओं को जागरूक किया।

इस मौके पर बच्चों द्वारा चित्तकला,नारा लेखन प्रतियोगिता,कॉन्सोलेशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को सम्मानित किया गया।

चित्रकला में प्रथम दामनी (बारहवीं),द्वितीय मोनिका (बारहवीं),तृतीय साक्षी देवी(ग्यारहवीं) व आरुषि(ग्यारहवीं) रही।

वही नारा लेखन में प्रथम स्वेता शर्मा (ग्यारहवीं), द्वितीय सोनम (बारहवीं),तृतीय पायल शर्मा (तृतीय) स्थान पर थी।

कॉन्सोलेशन में प्रथम आकांक्षा (ग्यारहवीं) व रिया शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या चन्द्ररेखा व मुख्यातिथि द्वारा छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूल स्टॉफ भी मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...