निर्देशक व अभिनेता देवेन जोशी का निधन, रंगकर्मियों ने जताया शोक

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

प्रख्यात निर्देशक व अभिनेता देवेन जोशी का निधन हो गया है। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अध्यक्ष नाट्य अनुकीर्ति संजय सूद तथा प्रतिष्ठित रंगकर्मी प्रवीण चांदला ने प्रख्यात निर्देशक व अभिनेता देवेन जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शिमला के भराड़ी स्थित पंचवटी निवासी देवेन जोशी का गत दिवस मोहाली में देहांत हुआ।

संजय सूद ने कहा कि देवेन जोशी के देहांत से शिमला रंगकर्म में जो शून्य भाव पैदा हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। देवेन जोशी रंगमंच में कई पीढ़ियों के लिए आदर्श पुरोधा थे।

उन्होंने कहा कि रंगमंच में प्रतिबद्धता और अनुशासन की सीख देवेन जोशी से सीखने को मिली। विगत वर्षों में शिमला के अधिकांश रंगकर्मियों के लिए गोलचा सीढ़ियों के साथ सटा देवेन जोशी का जोशी मुद्रणालय रंग बहसों का एक प्रतिष्ठित स्थान हुआ करता था, जिसमें कई रंगकर्मी अपने भविष्य की संभावनाओं को बुनते थे। न केवल शिमला अपितु हिमाचल में रंगकर्म के साथ-साथ साहित्य व बुद्धिजीवी वर्ग में अपनी अहम पहचान रखने वाले देवेन जोशी इन सभी के चेहते थे।

देवेन जोशी द्वारा निर्देशित अनेक नाटकों में से आषाढ़ का एक दिन, पगला घोड़ा, आधे अधूरे, संध्या छाया, खामोश अदालत जारी है, सारी रात उल्लेखनीय नाटक है, जिन्होंने न केवल शिमला बल्कि देश के अन्य भागों में भी अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...