बर्षो से ध्वस्त ढंगे के निर्माण को विभाग नहीं दिखा रहा रूचि, हर समय बना रहता दुर्घटना होने का खतरा

--Advertisement--

Image

बकलोह- भूषण गुरुंग

भटियात क्षेत्र के तुनुहट्टी द्रमन रोड में सिहुंता से एक किलोमीटर नीचे पेट्रोल पंप के सामने चिन्हाल खड्ड के पास एक बड़ा डंगा काफी बरसो से ध्वस्त हो जाने से हर समय यहाँ पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। परंतु समोट लोक निर्माण विभाग अभी तक इस डंगे को लगाने के लिए कोई भी रुचि नही दिखा रहे है।

 

यहाँ के स्थानीय लोगो में विजय, अरविंद, अशोक, नीतू, अजय, सूरज, गोपाल, संतीश, जगत ओर किशोरी लाल ने लोकनिर्माण विभाग समोट से मांग की है कि, इस डगे को नीचे खड्ड से ही आरसीसी ड़गे लगाया जाए । ताकि दुघटना से बचा जा सके। इस डगे का कार्य जल्द से जल्द करवाने की मांग की है। क्यूंकि अकसर रात को इसी जगह हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ट अभियंता के बोल 

जब इस बाबत लोक निर्माण विभाग अनुभाग समोट के कनिष्ट अभियंता जगदीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस डगे को बनाने के लिए इस्टीमेट बना के भेज दिया गया है। जैसे ही बजट का प्रावधान हो जाता है तो इस का टेंडर कर के जल्द से जल्द इसको ठेकेदार के माध्यम से बना दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...