वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर को मिली जिम्मेदारी से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी को पंजाब विधानसभा चुनावों में पांच संसदीय क्षेत्रों आनंदपुर साहिब, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, होशियारपुर के अंतर्गत आने वाले 48 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिलने से बिलासपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

बिलासपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के. सी वेणुगोपाल का आभार जताया है। वहीं इन कार्यकर्ताओ का कहना है कि इस जिम्मेदारी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर जिला को मान सम्मान दिया है।

इन कार्यकर्ताओं में संदीप सांख्यान, हेम राज ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, सरपाल ठाकुर, रामशरण ठाकुर, अमरजीत बंगा, कुलदीप देयोल, श्याम लाल गङ्गड, कुलदीप भडोल, कुलवीर भडोल, रणजीत ठाकुर, राजेश ठाकुर, अंकित सांख्यान, किरण भारद्वाज, प्रदीप चंदेल, रोशन लाल चौहान, सीता राम ठाकुर, कमल ठाकुर, सुमन ठाकुर, देश राज ठाकुर, अमरजीत कौर, जीवनलता ठाकुर, रमेश ठाकुर, बुद्धि सिंह ठाकुर, अजय ठाकुर, रोशन लाल सहगल, योध राज शर्मा, सुरेन्द्र पाल दास, अशोक भारद्वाज, क्रांति कुमार, बुद्धि सिंह ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, महेंद्र कटवाल, रीना देवी, सीमा ठाकुर, लछमन सिंह ठाकुर रशीद मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, अनवर खान, सलीम मोहम्मद, बाबू राम, मुकेश कुमारी, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा, स्वतंत्र ठाकुर, बलबीर ठाकुर, सुक्रदीन व अन्य सैकड़ों जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं जारी बयान में कहा है।

उपरोक्त बिलासपुर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय मे राम लाल ठाकुर और ज्यादा अहम जिम्मेदारी निभाएंगे, जिसके कारण प्रदेश में कांग्रेस और ज्यादा सशक्त होकर उभरेगी।

उधर राम लाल ठाकुर ने जारी बयान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्री मति सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल और राजीव शुक्ला का आभार जताया है और कहा कि पंजाब में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के लिए पूरा प्रयासरत रहेंगे ताकि आने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी नई दिशा मिले और पंजाब में कांग्रेस की जीत देश की राजनीति को नया आयाम देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...