युवक ने घर में फंदा लगा कर दी अपनी जान

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

लंबागांव में रविवार दोपहर एक युवक ने अपने ही घर में गले में फंदा डालकर के आत्महत्या कर ली। युवक अविवाहित था और दिल्ली में होमगार्ड की नौकरी करता था। युवक शनिवार रात को ही दिल्ली से अपने घर आया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लंबागांव में एक युवक ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे के करीब युवक की माता गांव में किसी काम के लिए किसी के घर गई हुई थी कि युवक विपिन कुमार (40) पुत्र स्वर्गीय मदन लाल ने पीछे से अपने गले में दुपट्टे का फंदा डाल कर कमरे की छत में डाले गए गार्डर से लटक कर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है। जब मृतक की मां घर आई तो उसने देखा कि उसका बेटा विपिन फंदे से लटका हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुमन मेहरा को दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी।

लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक का एक बड़ा भाई भी था, जिसकी दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की अब एक बहन है और उसकी भी शादी हो चुकी है।

उधर, लंबागांव के थाना प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...