खुशी मातम में बदली: खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, 16 को जानी थी बरात

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले रेलकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रेलकर्मी की 16 फरवरी को शादी थी। हादसा रांची-रीवा मार्ग पर हुआ। शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले युवक की बुलेट बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराई थी।

हादसे की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीआईडी कॉलोनी निवासी मिथिलेश कुमार (30) पुत्र रामसिंहासन राम रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर तैनात था। इस समय उसकी नियुक्ति शक्तिनगर में थी। 16 फरवरी को उसकी शादी होनी थी।

वह बुलेट बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। शक्तिनगर और चोपन में कार्ड देने के बाद झारखंड की ओर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे घीवही के पास सड़क किनारे पेड़ में टकराने से उसकी मौत हो गई। मिथिलेश ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई।

बायां पैर हादसे में बुरी तरह जख्मी हुआ। सीने में गहरी चोट लगने से नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें शादी का कार्ड व कुछ अन्य कागजात मिले। परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...