दो साल से देख रहे नियुक्ति की राह, जेओए अकाउंट बनने का इंतजार कर रहे युवाओं में सरकार के प्रति रोष

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

कोरोना महामारी के बीच परीक्षा पास कर सारी औपचारिक्ताएं पूरी करने वाले जेओए परेशानी से जूझ रहे हैं। जून 2020 में हमीरपुर कमीशन से जेओए अकाउंट की 45 पोस्ट निकली थी। 27 दिसंबर 2020 में इनकी लिखित परीक्षा हुई थी और 31 मई 2021 में पांच महीने बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट आया था।

इन अभ्यर्थियों की चार व पांच जुलाई को डॉक्युमनेट वेरिफिकेशन हुई थी, फिर छह महीने बाद 29 नवंबर को फाइनल रिजल्ट आ गया था।

करीब 45 उमीदवारों की नियुक्ति बिजली बोर्ड में होनी है, कमीशन इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जुलाई 2021 से 29 नवंबर 2021 तक करता रहा। इसमें लंबा समय निकल गया।

इसके बाद फिर से बिजली बोर्ड ने दोबारा डॉक्युमनेट वेरिफिकेशन के लिए दो, तीन फरवरी 2022 को 45 अभ्यर्थियों को शिमला विद्युत भवन में बुलाया था।

इस बीच करीब आठ, नौ अभ्यर्थी की कंही और दूसरे स्थान पर नौकरी लग गई, और वह डॉक्युमनेट वेरिफिकेशन में नही आए, लेकिन इस सारी प्रक्रिया के बावजूद विभाग व अन्य बचे 36 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर रहा है, जिससे इनकी परेशानी बढ़ रही है।

एक तो कोरोना काल में बेरोजगारी बढ़ गई है, ऐसे में अब संबंधित अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों में रोष बढऩे लगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...