प्रदेश में आज से चार दिन मौसम खराब, 17 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 17 फरवरी तक लगातार चार दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14 फरवरी से मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना है। इसी तरह ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात होगा। 14,15,16 व 17 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बर्फ गिर सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। शिमला सहित पर्वतीय इलाकों में गत चार फरवरी को भारी हिमपात हुआ था।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल सकते हैं और अगले चार दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...