नाबालिग दोस्त को फोन कर कहा- मिलने नहीं आई तो दे दूंगा जान, फिर किया दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किर लिया है। आरोपी ने अपनी नाबालिग दोस्त को मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी राजसमंद जिले से पकड़ा गया है।

दरअसल, आरोपी युवक और पीड़िता स्कूल समय से दोस्त थे। दोनों पिछले तीन-चार साल से एक दूसरे को जानते थे। नाबालिग के स्कूल छोड़ने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और बार-बार मिलने का दबाव बनाता रहा था। वह सोशल मीडिया और फोन के जरिए भी नाबालिग के संपर्क में रहता।

15-16 दिन पहले आरोपी ने नाबालिग से कहा कि मुझसे मिलने आओ नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगा। उसके कई बार कॉल करने से परेशान नाबालिग उससे मिलने चली गई। सूकड़ी नदी के पास सूनसान क्षेत्र में ले जाकर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। बालिका के पेट दर्द की शिकायत पर उसकी मां ने पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी।

सोजत थानाप्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आठ फरवरी को थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि पप्पूराम पुत्र बाबूलाल बावरी (20) निवासी धांधेड़ी गांव ने उनकी 17 साल की बेटी को काम का बहाना कर मिलने बुलाया। इसके बाद सुकड़ी नदी के निकट सूनसान क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...