मुख्यमंत्री जयराम द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों की वेतनमान संबंधित मांगे पूरी होने पर कर्मचारी खुश

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को वेतनमान से संबंधित जिसमें प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए 3% डीए को बढ़ाकर 28% से 31% देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है और पंजाब की तर्ज पर दिए गए वेतनमान में तीसरे ऑप्शन को 15% के ऑप्शन को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को लागू करके कर्मचारियों का दिल जीत लिया है।

जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को डीए की बढ़ोतरी और 15% वेतनमान में बढ़ोतरी कर इस महामारी में नए वेतनमान को लागू करने जैसे ऐतिहासिक फैसलो से प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफे पर तोहफा देकर कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कर्मचारियों के प्रति इस तरह दरियादिली से प्रदेश के लाखो कर्मचारी खुश हैं। इस नए वेतनमान के लागू होने से प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में वृद्धि होगी।

जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय खट्टा ,महासचिव मिलाप भंड़ारी, उपाध्यक्ष सोनिया डडवाल, विजय शर्मा, एस एस राणा, सतपाल सिंह, बलकार सिंह, भारत भूषण, सुधीर कुमार, राज कुमार,चमन सेन,बलबीर चंदेल, अजमेर सिंह, तीर्थ राम, दलीप सिंह, चतर सिंह इत्यादि कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

अध्य्क्ष अजय खट्टा ने कहा कि राज्य अध्य्क्ष अश्विनी ठाकुर ने कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा है वह अनुकरणीय है। उसके लिए जिला काँगड़ा के कर्मचारियों ने राज्य अध्य्क्ष अश्विनी ठाकुर और उनकी सारी टीम का धन्यवाद किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अश्विनी ठाकुर के नेतृत्व में कर्मचारियों के हित सुरक्षित है। राइडर से सम्बंधित जो भी मांगे रह गई है वह अश्विन ठाकुर की अद्यक्षता में शीघ्र पूरी होंगीं। प्रेस सचिव सुभाष चंद ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...