कांगड़ा एयरपोर्ट में युवाओं को मिलेगा रोजगार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट में इंडिगो कंपनी की फ्लाइट के लिए कंपनी तैयारियों में जुट गई है। कंपनी ने कांगड़ा के कई स्थानीय युवाओं से आवेदन मांगे थे। कंपनी इन युवाओं से संपर्क साध रही है और उनकी पुलिस वेरिफिकेशन मांग रही है। जल्द ही कंपनी के पदाधिकारी कांगड़ा आकर युवाओं के इंटरव्यू करेगी।

इधर, कांगड़ा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट और एयर इंडिया के अलावा अब इंडिगो कंपनी की फ्लाइट शुरू होने से पर्यटन को भी नए पंख लगेंगे। फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से दिल्ली से कांगड़ा और कांगड़ा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी किराये में थोड़ी राहत मिल सकती है।

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की लंबे समय से बात चल रही है। इसके लिए कई बार सर्वे भी हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब कई फ्लाइट कंपनियां कांगड़ा के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

गर्मियों के दिनों से कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए नई उड़ानें शुरू करने के लिए कंपनियों ने हामी भरी है। अगर किसी कंपनी को ठीक लगा तो कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए और नहीं फ्लाइटें भी शुरू हो सकती हैं।

बता दें कि अभी तक कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से दो कंपनियों की चार फ्लाइटें उड़ान भरती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...