भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतें नकद दो लाख रुपये

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वोट के महत्व को दोहराने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता My Vote is my Future का शुभारंभ किया है।

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी, 2022 से 15 मार्च, 2022 तक चलने वाली प्रतियोगिता भारत के चुनाव आयोग की स्वीप द्वारा आयोजित की गई है। जो सभी आयु समूहों के लिए सुलभ है।

एडीसी ने बताया कि प्रतियोगिता की पांच श्रेणियां हैं जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता तथा इन प्रतियोगिता हेतू निम्न तीन प्रतियोगिता श्रेणियां जैसे संस्थागत श्रेणी, पेशेवर श्रेणी तथा शौकिया श्रेणी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक श्रेणी और पुरस्कार के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण https://ecisveep.nic.in/contest/ पर उपलब्ध है।

एडीसी बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी https://ecisveep.nic.in/contest/ पर सभी नियमों और दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद और विवरण के साथ voter-contest@eci.gov.in पर 15 मार्च, 2022 तक प्रविष्टियां (प्रतियोगिता और श्रेणी का नाम जिसके लिए प्रतिभागी आवेदन कर रहा है का ई-मेल के विषय में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा), ई-मेल कर सकते हैं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों, स्कूल व कॉलेज के छात्र/छात्राओं, गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों एवं नागरिकों से आहवा्न किया है कि इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...