घर में छापा मारकर पकड़ी नशे की बड़ी खेप, 7100 नकदी भी बरामद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव माजरा में पुलिस व जिला नारोकोटिक सेल की टीम ने एएसआई हमीद मोहम्मद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एक घर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशीले कैप्सूल बरामद किए ।

पुलिस व नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माजरा गांव के दबिश दी और इस दौरान पुलिस ने एक घर पर सर्च अभियान चलाया और तलाशी के दौरान महिला के घर से 511 नशीले कैप्सूल व 7100 रुपए भारतीय मुद्रा पकडऩे में सफलता प्रात की है।

पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी सूरज मणि निवासी माजरा डाकघर छन्नी उम्र 48 वर्ष तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में आई जा रही है ।

पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...