पीड़ित महिलाओं की सखी बनी वन स्टाप सेंटर योजना

--Advertisement--

Image

जिला प्रशासन महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निदान कर रहा सुनिश्चित, छह माह में 43 महिलाओं को मिली मदद: डीसी

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला की महिलाओं के लिए सखी वन स्टाप सेंटर काफी मददगार साबित हो रहा है। जिला में गत छह माह में करीब 43 पीड़ित महिलाएं सखी वन स्टाप सेंटर से लाभांवित भी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन सखी वन स्टाप सेंटर के तहत प्राप्त शिकायतों सा समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित कर रहा है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव सेवाएं, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, मनोसामाजिक समर्थन, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सुविधा, साइकोलॉजिस्ट, 5 दिन का अस्थाई आश्रय और खाना-पीना निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने बताया कि ‘‘वन स्टाप सेंटर’’ स्कीम का मतलब है एक ऐसी व्यवस्था, जहां हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला सभी तरह की मदद एक ही छत के नीचे एक साथ पा सकती हैं। जहां मेडिकल ऐड, लीगल ऐड, अस्थाई रूप से रहने के लिए जगह, केस फाइल करने के लिए मदद, काउंसिलिंग सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध होती है।

उन्होंने बताया कि ‘‘वन स्टॉप सेंटर’’ में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला, बलात्कार, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, टैªफिकिंग, एसिड अटैक, विक्टिम, विच हंटिंग, दहेज संबंधित हिंसा, सत्ी, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां जा सकती हैं। इस योजना का लाभ  18 वर्ष से कम उम्र की पीड़ित लड़कियों सहित सभी महिलाएं उठा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि ‘‘वन स्टाप सेंटर’’ योजना भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 01 अप्रैल, 2015 को हिंसा प्रभावित महिलाओं की सहायता और समर्थन करने के लिए इस योजना की शुरूआत की। इस योजना को ‘‘सखी’’ के नाम से भी जाना जाता है। योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वन स्टॉप सेंटर में सहायता उपलब्ध करवाना है।

उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला में वन स्टाप सेंटर योजना के तहत 28 महिलाओं को कानूनी सहायता, सात महिलाओं को .चिकित्सा सहायता, .23 महिलाओं को.पुलिस सहायता, 48 महिलाओं को मनोवैज्ञानिक सामाजिक परामर्श तथा सात महिलाओं को रहने के लिए आश्रय दिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर- हेल्पलाइन नम्बर 01892-227115 तथा 82195 37468 पर सम्पर्क किया जा  सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...