धारकंडी सव स्टेशन को 4.50 करोड़ देने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद- विजय कुमार

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

भाजपा मण्डल शाहपुर के संयोजक पूर्व प्रधान,  पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, विजय कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य विद्या देवी ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल की गहराइयो से धन्यवाद किया कि जिस मांग को उन्होंने जिला परिषद रहते बार-बार सदन में उठाया व् बाद में ब्लॉक समिति रैत के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार ने भी बिजली विभाग द्वारा मीटर के रेन्ट का विरोध किया था। पीढ़ियों से लगा बिजली विभाग के मीटर की कितनी कीमत है कि किराया खत्म नहीं होता।

शाहपुर विधान सभा के धारकंडी क्षेत्र के वर्तमान में पांच विद्युत परियोजना काम कर रही है। लेकिन एक दिन वारिश हो जाने पर, सप्ताह तक बिजली नहीं आती। लोगों के मोबाइल तक नहीं चलते। जिससे यह क्षेत्र बिलकुल कट हो जाता है। जिस कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

धारकण्डी के जल का दोहन हो रहा था और इस क्षेत्र को बिजली फिर भी सही ढंग से नही मिलती थी। माननीय मुख्यमन्त्री ने धारकंडी की समस्या को समझते हुए पूरे प्रदेश के मीटर रेन्ट माफ कर दिए और धारकण्डी Sub Station को 4.50 करोड़ रूपए प्रदान करके पूरे धारकण्डी क्षेत्र में बिजली की समास्या का समाधान भी कर दिया।

जिसके लिए माननीय मन्त्री सरवीन चौधरी और माननीय मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर का दिल की गहराई से हार्दिक अभिनन्दन।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...