भ्रष्टाचार की जांच करने टीम सहित पहुंची ADC, MLA ने सौंपी फाइलें

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सिरमौर के विकासखंड शिलाई में कथित भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त( ADC) सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक विशेष टीम मंगलवार को शिलाई पहुंची। इस दौरान विकास खंड में कथित भ्रष्टाचार के कच्चे चिट्ठे लेकर विधायक हर्षवर्धन चौहान भी जांच टीम के साथ मौजूद रहे।

समूचे हिमाचल प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बदनाम हो चुके शिलाई विकास खंड में अनियमितताओं की जांच अब शुरू हो गई है। अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष टीम को उपायुक्त सिरमौर द्वारा मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

मंगलवार को दल ने स्थानीय विधायक की मौजूदगी में कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर रूपरेखा तैयार की। इस दौरान बीडीओ कार्यालय के दफ्तर से विधायक हर्षवर्धन चौहान को ख़ुद ही सैकड़ों शिकायतों की फाइल निकालकर जांच अधिकारी तक पहुंचाई।

विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कर्मचारीयों के द्वारा मनरेगा में भ्रष्टाचार की फ़ाइल को छुपाया जा रहा था, जिसके बाद मजबूरन उन्हें ख़ुद सैकड़ों फ़ाइल निकालकर जांच कमेटी के समक्ष रखनी पड़ी। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रधान परिषद स्वयं भी इन बातों को लेकर चिंता व्यक्त कर चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कमेटी द्वारा निष्पक्षता के साथ हर पहलू को जांचा जाएगा।

विकास खंड शिलाई में कथित भ्रष्टाचार के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया की विधायक द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत के आधार पर विभिन्न बिंदुओं के तहत जांच शुरू की गई है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि अगर जांच के दौरान खामियां सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बता दे कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का शिलाई गृह निर्वाचन क्षेत्र है वो सीएम जयराम ठाकुर के करीबी भी है। बीती शाम शिलाई भाजपा मंडल ने सीएम के लिए पांवटा साहिब में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...