
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 28 जनवरी 2022 को जिला उद्योग केंद्र धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक कि अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार ने की। इस बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक में योजना के अंतर्गत कुल 113 मामले प्राप्त हुए , जिसमे से 102 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गयी। योजना के अंतर्गत अनेक नये प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनमे मुख्यतः कैम्पिंग साइट्स , होटल, शौपिंग माल , रेस्टोरेंट, बेकरी इतियादी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना में 18 से 45 वर्ष आयु के हिमाचली स्थायी निवासी युवक तथा 18 से 50 वर्ष तक कि महिलाएं , एक करोड़ रूपए की परियोजना लागत पर 60 लाख तक के लोन पर क्रमशः 25 तथा 30 प्रतिशत तथा विधवाएं 35 प्रतिशत अनुदान के लिए पात्र है। इस योजना के द्वारा प्रदेश सरकार जिले के अधिकतम वेरोजगार युवकों एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रही है ।
हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत कुछ नयी परियोजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमे मुख्यतः एम्बुलेंस, ई वी चार्जिंग स्टेशन , पेट्रोल पंप, ऑक्सीजन टैंकर, सर्वेयर यूनिट्स, एग्रो टूरिज्म, टिश्यू कल्चर, दुग्ध उत्पाद के लिए कोल्ड स्टोरेज, डेयरी फार्मिंग इतियादी शामिल है. इसके अलावा विभाग सभी आवेदकों को किसी भी प्रकार के एजेंट अथवा अनाधिकृत संस्था के ठगी अथवा लेनदेन से बचने हेतु सचेत करता है।
विभाग द्वारा कोई भी एजेंट अथवा संस्था इस योजना के अंतर्गत सेवाएँ देने हेतु मान्य नहीं है। किसी भी जानकारी हेतु आवेदक प्रसार अधिकारी (उद्योग) से खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करें अथवा 01892-223242 पर फोन करें ।
