ट्रैफिक चैकिंग पर तैनात पुलिस जवानों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब के अंतर्गत मैहरुवाला में दोपहर बाद लगभग 3 बजे यातायात चैकिंग पर तैनात पुलिस जवानों को एक सिरफिरा बाइक सवार टक्कर मार कर भाग गया। इस हादसे में 40 वर्षीय होमगार्ड जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत निजी वाहन में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया है।

वहीं पुलिस उस टक्कर मारने वाले दोपहिया वाहन चालक की तलाश में जुट चुकी है। सिविल अस्पताल में आपातकालीन सेवा में तैनात डॉक्टर एवी राघव ने बताया कि घायल होमगार्ड जवान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। उसके सिर में चोट लगी है जिस वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...