विधानसभा क्षेत्र चुराह: तीन पेड़ काटने पर लगाया 45 हजार जुर्माना

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

वन परिक्षेत्र टिकरी के जजोट जंगल में तीन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के मामले में विभाग की टीम ने वनकाटु को 45 हजार का जुर्माना लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद विभाग ने तत्परता से काम किया। विभाग ने वनकाटु के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट वन परिक्षेत्र अधिकारी टिकरी जगजीत चावला को भेज दी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों जजोट जंगल में पियाक प्रजाति के तीन पेड़ों को काटकर बालन के रूप में प्रयोग की जा रही लकड़ी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने वन खंड अधिकारी जसौर कुलदीप कुमार की अगुवाई में वन रक्षक नागपाल और नेकराज सहित वन कर्मी फिरोजदीन को मौके पर भेजकर वास्तु स्थिति का जायजा लेने के निर्देश जारी किए। शनिवार को जजोट जंगल पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच आरंभ की।

इस दौरान पता चला कि केवल कृष्ण नामक व्यक्ति ने बालन के लिए इन पेड़ों को काटा है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पर्चा काट कर वनकाटु पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...