पुलिस ने बोलेरो से पकड़ा शराब का जखीरा, संतरा फ्लेवर स्प्रिट भी मिला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

थाना स्वारघाट की पुलिस टीम ने पंजपीरी में चंडीगढ़ मार्का शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। एसएचओ स्वारघाट बलबीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार सुबह पंजपीरी सड़क पर खड़ी एक बोलेरो कार नंबर एचपी67-6727 से चंडीगढ़ मार्का 96 बोतल नैना ट्रिपल एक्स रम और पांच-पांच लीटर के तीन कैन जिनमें संतरा फ्लेवर का स्प्रिट भरा था, मौके पर बरामद किए हैं।

मामले में स्वारघाट पुलिस ने गुरदेव सिंह निवासी गांव व डाकघर कुटैहला व गगनदीप निवासी करयालग घुमारवीं जिला बिलासपुर को नामजद किया है और दोनों आरोपी हाल ही में नालागढ़ पुलिस द्वारा गुज्जरहट्टी में पकड़ी गई अवैध फैक्टरी मामले में फरार हैं। नालागढ़ पुलिस को भी इन दोनों आरोपियों की तलाश है, लेकिन दोनों कई दिनों से फरार बताए जा रहे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि उपरोक्त कार के माध्यम से अवैध शराब की सप्लाई की जाती होगी।

स्वारघाट पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब स्वारघाट थाना की पुलिस टीम एसएचओ बलबीर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली की पेट्रोलिंग पर थी, तो पुलिस टीम ने पंजपीरी सड़क पर एक लावारिस बोलेरो कार को देखा और पाया कि इसमें बोरियो में कुछ पेटियां भरी हुई हैं।

बोलेरो की तलाशी लेने पर कुल 96 बोतले बरामद हुई, जबकि तीन कैन फ्लेवर बदलने वाली स्प्रिट के मिले। पुलिस ने इस अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...