प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से नवाजी गई हिमाचल की बेटी श्रिया लोहिया

--Advertisement--

Image

13 वर्षीय श्रिया को खेल श्रेणी में मिला पुरस्कार, मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं श्रिया, देश-विदेश में हुई कई कार्ट रेसिंग प्रतियोगिताओं में मनवाया है हुनर का लोहा, मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के महादेव गांव की रहने वाली हैं श्रिया

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल की बेटी श्रिया लोहिया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 से नवाजी गई हैं । 13 वर्षीय श्रिया को खेल श्रेणी में यह पुरस्कार मिला है। वे मोटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं और कार्ट रेसिंग प्रतियोगिताओं में छोटी सी उम्र में ही उन्होंने देश-विदेश में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। श्रिया मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के महादेव गांव की रहने वाली हैं ।

बता दें, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करते हुए साल 2022 और 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) विजेताओं से बातचीत की और उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 1-1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नकद पुरस्कार की राशि सीधे पुरस्कार विजेताओं के खाते में अंतरित की गई ।

जिला प्रशासन मंडी ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उपायुक्त मंडी कार्यालय के वीडियो कॉंफ्रेंस कक्ष में व्यवस्था की थी। कार्यक्रम में श्रिया ने अपने पिता रितेश लोहिया और माता वंदना लोहिया के साथ भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से श्रिया को सम्मानित किया। इस मौके जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बाला भी उपस्थित रहीं।

वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजे जाने पर श्रिया को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने मोटर स्पोर्ट्स क्षेत्र में श्रिया की असाधारण उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्यों के लिए प्रेरणादायी बताया।

इन छह श्रेणियों में पुरस्कार

बता दें, भारत सरकार नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक योग्यता, खेल, कला एवं संस्कृति और बहादुरी जैसी छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार प्रदान करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...