माफिया ने माइनिग गार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

माफिया ने चौंतड़ा में बुधवार को निरीक्षण पर गई खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमले में माइनिग गार्ड और सहायक निरीक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। माइनिंग गार्ड घायल हो गया है, जबकि सहायक निरीक्षक राघव बाल-बाल बचे हैं। आरोपित माइनिग गार्ड को 50 फीट तक ट्रैक्टर के साथ घसीटता हुआ ले गया। इसकी पहचान करतार चंद निवासी पालमपुर के रूप में हुई है।

बुधवार को खनन विभाग की टीम जिसमें सहायक निरीक्षक राघव और माइनिंग गार्ड करतार चंद ने नाका लगाया था। चौंतड़ा के बजगर खड्ड से खनन करके आ रहे एक ट्रैक्टर चालक सुभाष चंद निवासी डोहग को रोका गया। पहले तो उसने ट्रैक्टर रोक दिया, लेकिन जब कागजात मांगे तो एकदम ट्रैक्टर चला दिया और माइनिग गार्ड पर पैर पर चढ़ा दिया।

इस कारण माइनिंग गार्ड ट्रैक्टरट्राली से लटक गया और चालक उसे 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद माइनिग गार्ड को जोगेंद्रनगर अस्पताल लाया गया जहां पर देर शाम को उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जिला खनन अधिकारी शैलजा ने बताया कि माइनिग गार्ड पैर पर ट्रैक्टर का टायर चढ़ने के कारण घायल हुआ है। खनन विभाग की ओर से आई शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सुभाष चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...