शाहपुर के भितलू निवासी अक्षय का गाना “चानणियां राता” मचा रहा धूम

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

लोहड़ी के पावन पर्व पर लोक गायक अक्षय कुमार ने क्षेत्र वासियों को बड़ा तोहफा दिया था। शाहपुर के भितलू निवासी अक्षय ने अपना पहला गाना “चानणियां राता” कैफे 39 मील में आयोजित सादे कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य व तेज तर्रार युवा नेता जोगिन्द्र पंकू कांगड़ियाँ ने इस गाने को रिलीज किया था।

 

इस गाने को प्रसिद्ध संगीतकार परमजीत पम्मी ने अपना संगीत दिया है, जबकि इसके लिरिकस प्रिंस ठाकुर के है। शिवि व नेहा ने वीडियो में मुख्य भूमिका अदा की है। निर्देशन व डीपीओ ठाकुर नवजोत सिंह है तथा वीडियो की एडिटिंग शाहपुर सिनेमा के एमडी विनय जम्वाल ने की है।

अक्षय कुमार ने हिमखबर से बात करते हुए कहा कि यह गाना उन्होंने अपने युट्युब चेनल लव डिवाइन पहाड़ी पर रिलीज किया है। अहम यह है कि गाना रिलीज होते ही लोगों की पहली पसंद बन गया है। अब तक हज़ारों लोग इसे देख व सुन चुके है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...