
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में बाजारों को खोलने की अनुमति सुबह 9:00 बजे से शाम सात बजे तक दी है। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक जिम खोलने का कोई फैसला नहीं लिया है। इसी के तहत आज जिम एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कहाँ की जैसे बाकी व्यापार खोल दिए गए हैं। उसी के आधार पर जिम को भी खोलने की अनुमति दी जाए।
जिसके लिए आज जिम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजीव जस्वाल सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री को जिम को भी खोलने की अनुमति दिए जाने हेतु ज्ञापन दिया। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अगली केबिनेट की बैठक में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ हिमाचल प्रदेश के जिम्स को पुनः खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री के बोल
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अगली केबिनेट की बैठक में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ हिमाचल प्रदेश के जिम्स को पुनः खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।
