नवजोत सिद्धू ने किसानों के लिए कही यह बात, केंद्र पर साधे निशाने

--Advertisement--

Image

चंडीगढ़- भुपिंद्र सिंह राजू

नवजोत सिद्धू ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने किसानों पर लिखी किताब लांच की। ‘आमदनी न हुई दोगुना बनाम दर्द 100 गुना मिला।’ प्रेस कान्फ्रेंस दौरान उन्होंने किसानों के बहाने केंद्र पर हमला बोलते हुए कह कि वह किसानों की जिंदगी बदलने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

सरकार आने पर वह एम.एस.पी. लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टियों से रोड मेप के बारे में बात करेंगे। 6 प्रतिशत किसानों को एम.एस.पी. का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि 57 फीसदी किसानों को एम.एस.पी. नहीं मिलती। पंजाब से माफिया राज खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों ने मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस एम.एस.पी. लेकर आई है।

इसी दौरान रणदीप सुरेजवाला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आमदन दोगुनी करने की बात कही थी परंतु किसानों को केंद्र से दर्द ही मिला है। उन्होंने कहा कि पहली बार देखने में आया कि खेती पर जी.एस.टी. लगी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों और मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है। सुरेजवाला ने कहा कि किसान डी.एन.ए. मजदूर विरोधी है। उन्होंने किसानों के लिए चुनाव लड़ने के लिए सिद्धू के इस फैसले का स्वागत किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...