विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर को जिला बनाने की फ‍िर की पैरवी, तर्क के साथ उठाई मांग

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जिला कांगड़ा से पालमपुर को अलग कर जिला बनाने की पैरवी विधायक आशीष बुटेल ने फिर की है। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में कांग्रेस विधायक ने पालमपुर को जिला बनाने के लिए कई तर्क दिए और महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि पालमपुर को जिला बनाने के लिए उपयुक्त परिस्थितियां हैं। इसका मुख्यालय पालमपुर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पिछली बैठक में भी मामला उठाया था।

तर्क के साथ रखी मांग

  • खुले बीडीओ कार्यालय, तीन जगह खाने पड़ रहे धक्के 

    बुटेल ने कहा कि पालमपुर में खंड विकास अधिकारी का कार्यालय खोला जा सकता है। यह मांग चार वर्ष से कर रहा हूं। यहां के लोगों को तीन अलग-अलग बीडीओ कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

  • आम्र्ड पुलिस मुख्यालय के लिए है विभाग के नाम जमीन

बुटेल ने कहा कि पालमपुर में हिमाचल प्रदेश आम्र्ड पुलिस मुख्यालय बनाया जाना चाहिए। पुलिस मुख्यालय स्थापित करने के लिए पालमपुर के भरमात में आठ एकड़ जमीन पुलिस विभाग के नाम है।

  • बने नगर निगम के लिए विकास योजना, खाली हैं पद

     

बुटेल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर के लिए विकास योजना बने। यहां स्वीकृत पदों को अभी तक भरा नहीं गया है। इसके लिए निर्धारित बजट खर्च नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप हैं।

  • विशेषज्ञ चिकित्सक, युद्ध स्मारक और पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्कूल भी 

बुटेल ने कहा कि पालमपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाए जाएं। विधानसभा क्षेत्र में सीएम पर्याप्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाएं। पालमपुर में एक युद्ध स्मारक और एक पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्कूल भी स्थापित किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...