हिमाचल में फिर हिली धरती, धर्मशाला शहर के पास रहा केंद्र

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर धरती हिली है। बुधवार सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 2.50 रही। इसका केंद्र बिंदू धर्मशाला से उत्तर में धौलाधार के आगे बड़ा जंगल की तरफ 14 किलोमीटर दूर रहा। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे रही। सुबह सवेरे हुए इस भूकंप का झटका काफी हलका रहा, जिस कारण ज्यादातर लोग इसे महसूस नहीं कर सके।

इस वर्ष में यह भूकंप का तीसरा झटका है, जबकि इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं है। नववर्ष पर चार जनवरी की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता 4.3 थी और केंद्र धर्मशाला से 80 किलोमीटर उत्तर व उत्तर पूर्व था। इसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।  दो दिन पहले भी भूकंप आया था, इसका केंद्र शाहपुर क्षेत्र में था। इसकी तीव्रता भी तीन से कम ही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...