खाई में गिरा सरिये से भरा टिप्पर, एक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

प्रदेश में एक बार फिर एक सड़क हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर बड़वाह के पास हुए हादसे में सरिए से भरा टिप्पर खाई में गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत होगई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शिलाई के टिब्बी निवासी पिंकू पुत्र सुन्दर सिंह व कमरऊ निवासी रघुबीर पुत्र मदन टिप्पर (एचपी 85-4635) में सरिया लेकर पांवटा साहिब से शिलाई की ओर जा रहे थे। देर रात को पांवटा साहिब शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़वास के पास टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परिचालक रघुवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा चालक पिंकू का उपचार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया बड़वास के पास टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...