एचआरटीसी के 40 बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव, यह होगी टिकट काटने की व्यवस्था?

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कंडक्टर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इनकी संख्या 40 हो गई है। अब कंडक्टर सवारियों के पास टिकट काटने से गुरेज करने लगे हैं। अब प्रबंधन सवारियों के टिकट काटने की व्यवस्था बदलने पर विचार कर रहा है। इसमें कंडक्टर पहली सीट पर बैठेगा। खिड़की से सवारियों के टिकट बनेंगे। उसके बाद ही यात्री बस में प्रवेश कर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से यह व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

इसके अलावा बसों की सैनिटाइजेशन, चालकों-परिचालकों के लिए साबुन की व्यवस्था, सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्कैन आदि की मांग की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने पहली, दूसरी और तीसरी सीट पर सवारियों के न बैठने की व्यवस्था की है। चालकों के लिए केबिन बनाने को कहा गया है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक सीट के चारों और रस्सी लगाने के लिए कहा गया है।

संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...