सीएमओ चंबा द्वारा किया गया वर्चुअल माध्यम से मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के कार्यालय में खंड चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारीयों के साथ बर्चुल माध्यम के द्वारा मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्य्क्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा ने की. उन्होंने बताया कि पलस पोलियो प्रतिरक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत 23 जनवरी 2022 को जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जा रही है जिस की सभी तैयारियां जिला और खंड स्तर पर पूरी कर ली गई हैं. उन्होने वताया कि इस वर्ष जिला भर मे 52604 को 542 वूथो के माध्यम से दवाई पिलाई जाएगी.

उन्होने अभिभावकों से अनुरोध किया कि सभी अविभावक अपने जन्म से पांच वर्ष तक कि आयु के बच्चों को पोलियो बूथ मे ले जा कर पोलियो कि दवा अवश्य पिलाये. और उसे पोलियो जैसी भयंकर बीमारी से बचाएं.

बैठक मे उन्होने महत्वाकांक्षी जिले के तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे कोरोंना टीकाकरण कार्यक्रम समीक्षा की. उन्होने जिला में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कवरेज की समीक्षा करते हुए कोविड-19 सैंपल को बढाने के लिए कहा ।

उन्होंने जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में प्रगति लाने हेतु जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन की आयु 18 वर्ष से अधिक है तो तुरंत अपना टीकाकरण करवाएं अगर पहली डोज लगवाए 84 दिन हो गए हो तो वह जल्द से जल्द दूसरी डोज लगवा कर खुद को व अपने परिवार को इस महामारी से सुरक्षित रखे.

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है अभी भी घर से बाहर निकलने की कोशिश न करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...