जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी- महेंद्र प्रताप सिंह

--Advertisement--

Image

महेंद्र प्रताप सिंह ने जवाली में संभाला बतौर एसडीएम कार्यभार।

ज्वाली- अनिल छांगू

महेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जवाली में बतौर एसडीएम कार्यभार संभाला तथा समस्त स्टाफ के साथ परिचय किया। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पास की तथा काजा में बतौर एसडीएम कार्यभार संभाला। अब वह जवाली में बतौर एसडीएम कार्यभार देखेंगे।

महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म 15 अगस्त 1983 को संधोल (मंडी) में हुआ। उनके पिता प्रताप सिंह सरकारी ठेकेदार हैं जबकि माता शुकला देवी गृहिणी हैं। उनकी पत्नी का नाम हेमलता है जबकि दो बेटियां हैं। एक बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है जबकि दूसरी अढ़ाई साल की है।

महेंद्र प्रताप सिंह की प्राइमरी शिक्षा नई पब्लिक मॉडल स्कूल संधोल से हुई जबकि दसवीं व जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिल्ली से हुई। उसके बाद नेवी में सर्विस की तथा साथ ही साथ ग्रेजुएशन की व उसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और ट्रेनिंग उपरांत काजा में बतौर एसडीएम ज्वाइन किया। दो साल की सर्विस उपरांत अब जवाली में बतौर एसडीएम जवाइन किया है।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना तथा जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता भी प्रशासन का सहयोग करे तथा कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करे। उन्होंने कहा कि हर किसी को साथ लेकर कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...