डल्हौजी में आभूषण चोरी के आरोपी दंपति दिल्ली से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पर्यटन नगरी डल्हौजी में आभूषण की दुकान से मंगलसूत्र चोरी करने के आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

18 दिसम्बर 2021 को पंजाब का एक दंपति डल्हौजी घूमने आया था। इस दौरान खरीददारी करने के बहाने कोर्ट रोड डल्हौजी में एक आभूषण की दुकान में पहुंचे। यहां पर दंपति ने दुकान से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। इसके बाद दंपति वहां से चला गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना डल्हौजी में दर्ज करवाई।

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके लिए एक जांच टीम गठित की। पुलिस को आरोपियों के दिल्ली में होने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई और 9 जनवरी को आरोपियों को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें डल्हौजी लाया गया।

डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...