चंबा: बरौर पंचायत में मकान पर चट्टानें गिरने से अंदर सो रही महिला की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा की पंचायत बरौर के बन्नु गांव में रविवार रात करीब एक बजे मकान भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें दरक कर मकान पर आ गिरीं, जिस कारण अंदर सो रही एक महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं बारिश और भारी बर्फबारी से 110 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। 357 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए हैं। इसके अलावा चंबा मंडल के तहत 32 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। भरमौर में 49 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।

चंबा में पांच दिनों से हो रही भारी बर्फबारी और बारिश से मकानों को भी नुकसान हुआ है। चंबा उपमंडल में एक, सलूणी में तीन, भरमौर में एक, डलहौजी में एक कच्चे मकान को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं सलूणी में एक गोशाला ध्वस्त हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...