
बकलोह- भूषण गूरुंग
आज रठियार पंचायत के प्रधान सुनील कुमार की दया भाव से चार बेजुबान जानवरों को इस भयंकर सर्दी से बचाने में हम सफल हुए हैं। इस बर्फ में अपनी दिन रात सड़कों पर बिताने वाले इन बेजुबान जानवरों को सुनील कुमार ने अपने घर के एक कमरे में जगह दी है।
वो खुद भी एक समाज सेबक होने के नाते उनसे किसी का भी दुख देखा नही है सकता । इसलिये उन्होंने उन बेजुवान जानवरो को अपने ही घर के एक कमरे मे पनाह दी है उनका कहना है कि वोअभी इन जानवरों को सर्दी खत्म होने तक यही रखेगे। इसलिए इनके लिए घासआदि का इंतजाम भी करना होगा।
उन्होने सभी समाज सेवको से अनुरोध किया है की हो सके तो आप इनके लिए थोड़ा बहुत घास का इंतजाम करके इन बेजुवान को ठंड से बचाया जा सके। उन्होंने इस पुण्य के काय के लिए लोगो से अपनी भागीदारी निभाने के लिए भी अपील की है। अगर कोई घास बेचना चाहता है ।तो भी कृपया संपर्क करें।
लोगो ने प्रधान सुनील कुमार और उनकी पूरी टीम का धन्यावाद किया है। जिन्होंने इस मुहिम को चलाया है।जिसमे सबसे बड़ा योगदान रहा जिला चंबा के एक छोटा सा गॉव राठियार पंचायत के प्रधान सुनील कुमार जिसने इतनी ठंड में इन बेसहारा और बेजुवान पशुओ को शेल्टर देकर एक पुण्य का कार्य किए है ।
उन्होंने सभी लोगो से अपील भी किया है कि वो अपने पालतू पशुओं के इस तरह से लावारिस न छोड़े अगर हो सके तो से ऐसे लावारिस पशुओं को अपने घरों के पशुओं के साथ पनाह दे। ताकि इस कड़कती ठंड मे इन बेजुवान जानवरो को सड़को मेंआवारा न घूमने दे। इन को या केटल फार्म या किसी पशुओ गोसलाओ में सुरक्षित पहुचाये ताकि ठंड की प्रकोप से बचा जा सके।
प्रधान ने प्रशासन से भी गुहार लगाई है ।कि जो लोग इस तरह से अपने पालतू पशुओ को इस ठंड के मौसम मे लावारिश को छोड़ देते हैं। उन पर कड़ी से करवाई होनी चाहिए। ताकि आइंदा से अपने पालतू पशुओ को ऐसे लावारिस न छोड़े।
ड़ी सी चम्बा के बोल
वही जब इस बाबत ड़ी सी चम्बा राणा से बात की तो उन्होने भी पूरा आस्वासन दिया है किया ऐसे लोगो पर कड़ी करवाई की जायेगी। जो इस तरह के कार्य करते है। औऱ सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी आदेश दिये है कि जो अपने पालतू पशुओ को इस तरह से छोड़ जाते है उन पर शख्त करवाई करने के निर्देश दिए।
