दुकान से तेल का डिब्बा चुराने की कोशिश कर रही थीं महिलाएं, मौका देख हुई फरार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। मामले में कुछ महिलाओं से व्यापारियों की दुकानों से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। लेकिन महिलाएं मौका देख कर फरार हो गई। इसकी सूचना व्यापारियों द्वारा पुलिस थाना सुंदरनगर को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तीन महिलाएं भोजपुर बाजार में आई और एक व्यापारी की दुकान से तेल के 5 लीटर के डिब्बे को उठाकर भागने लगी। जैसे ही लोगों ने महिलाओं का पीछा किया तो महिलाओं से कुछ लिफाफे सड़क पर गिर गए लेकिन फिर भी महिलाएं नहीं रुकी और मौके से फरार हो गई।

जब व्यापारियों द्वारा लिफाफे को उठाया तो उसमें 3 स्वेटर, एक महंगी चॉकलेट व बर्तन धोने का डिश वॉश बरामद हुआ। मामले की सूचना व्यापारियों द्वारा पुलिस थाना सुंदरनगर में दी है। वहीं अब पुलिस में मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...