खेतों में काम कर रही महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

बल्ह उपमंडल मे राजगढ़ के पास ख्यूरी गांव मे जंगली सूअर ने खेतों मे काम कर रही महिला पर हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला का नेरचौक मेडिकल कालेज मे उपचार चल रहा हैै।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 57 वर्षीय गीता रविवार सुबह अपने खेतों मे काम कर रही थी और इसी दौरान एक जंगली सूअर ने उसपर हमला कर दिया। गीता देवी ने मदद के लिए जोर से आबाज लगाईं। बचाव के लिए गीता देवी ने सूअर का जबड़ा पकड़ लिया और इसी दौरान सूअर ने उसके हाथ पर काट लिया।

गीता देवी के पति का कहना है कि अपनी पत्नि की आवाजे सुनकर वह भी खेतों की ओर भागे और उसे सूअर से छुड़ाया। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जगंली सूअरो से वह काफी परेषान हो गए हैं। सूअर उनकी फसलें उजाड़ देते हैं और लोगों पर हमले भी करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...