छठे वेतन आयोग की अधिसूचना में लिपिक वर्ग के वेतन विसंगति के ऊपर रोष व्यक्त किया

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ कांगड़ा जिलाध्यक्ष संदीप पठानिया ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में छठे वेतन आयोग की अधिसूचना के आधार पर लिपिक वर्ग के वेतन स्कूल में हुई वेतन विसंगति के ऊपर रोष व्यक्त किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में 2009 और 2012 के स्केल में भी लिपिक वर्ग के साथ भेदभाव किया गया और वर्ष 2006 से 2011 तक लिपिकों को कम ग्रेड-पे और कम पे-बैंड में शोषण किया गया था और जब यह गलती तत्कालीन सरकार ने सुधारी तो उन स्केलों को छोडऩे हेतु 2.59 को गुणाक दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उक्त सही वेतन के लाभ लेने पर 2.25 का गुणाक दिया जा रहा है जो कि लिपिक वर्ग के साथ बहुत बड़ा धोखा है। पठानिया ने कहा कि पंजाब में इस धोखे से बचाव हेतु कर्मचारी आंदोलनों से सबक लेते हुए 15 प्रतिशत वेतन का विकल्प दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में लिपिक वर्ग को अलग-अलग दो वेतन प्रदान किए जा रहे हैं। अब नए वेतन आयोग की अधिसूचना में फिर से हिमाचल प्रदेश के लिपिक वर्ग को पंजाब की तर्ज पर स्केल नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व वित विभाग को पंजाब वेतन आयोग या पंजाब सरकार के वेतन के आधार पर ही लिपिक वर्ग के स्केल हिमाचल में निर्धारित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिसूचना प्रदेश वित विभाग द्वारा जारी की गई है उसके आधार पर हिमाचल और पंजाब के लिपिक वर्ग के वेतनमान में 7000 हजार रूपए से ज्यादा का बेसिक वेतन में अंतर आ रहा है जो कि लिपिक वर्ग के साथ घोर अन्याय है।

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित वेतनमान के अनुसार ही हिमाचल प्रदेश में भी लिपिक वर्ग को वेतनमान प्रदान किया जाए।

पठानिया ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री, व शिक्षा मंत्री , शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा तथा एक सप्ताह के अंदर वेतन विसंगति को दूर किया जाए तब तक कोई भी लिपिक वर्ग नए वेतनमान के लिए अपने आप्शन विभाग को प्रदान नहीं करेंगे। इस बारे सभी ब्लॉकों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने गैर शिक्षक महासंघ का समर्थन किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...