महिलाओं को वाट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज, पकड़ा गया तो बोला-मारना मत ब्राह्मण हूं

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में महिलाओं व युवतियों को वाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने वाले शातिर को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित खुद को योग टीचर बताता था और महिलाओं के फोन नंबर लेकर उनको अश्लील संदेश भेजता था। नालागढ़ में कई ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाएं व युवतियां उससे परेशान थीं। आरोपित को नालागढ़ अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपित विपिन कुमार गांव सरदारनगर, डाकघर आलमपुर, जाफराबाद, तहसील औला जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। एक युवती ने चार जनवरी को 1100 हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की थी। महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने प्रभारी विजय शर्मा के नेतृत्व में शातिर को पकडऩे के लिए साइबर क्राइम सेल की मदद ली।

इंटरनेट मीडिया कंपनी से शातिर के नंबर की डिटेल मांगी गई। बावजूद इसके शातिर पुलिस की पकड़ से दूर रहा। पुलिस ने उसे ढाणा गांव से गिरफ्तार किया। यहीं आरोपित किराये के कमरे में रहता था और एक उद्योग की कैंटीन में काम करता था। जांच में पता चला कि कई महिलाओं व युवतियों को वह परेशान करता था।

दूसरे लोगों से मोबाइल फोन लेकर अपने फोन में वाट्सएप अकाउंट कर लेता था एक्टिव

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित विपिन कुमार राह चलते लोगों से काल करने के बहाने उनका मोबाइल फोन लेता था। वह दूसरों का वाट्सएप अकाउंट अपने मोबाइल फोन पर ओटीपी लेकर एक्टिव कर लेता था और महिलाओं को अश्लील संदेश भेजता था। ऐसे में पुलिस जांच कई लोगों में उलझती रही। विपिन ब्यूटी पार्लर में ग्राहक लाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर लेता था।

मारना मत ब्राहण हूं आपको पाप लगेगा

देर रात पकड़े गए आरोपित से जब सख्ती से पूछताछ की जा रही थी तो वह पुलिस को बोलने लगा कि जन्म से ब्राह्मण हूं, मारना मत आपको पाप लगेगा। पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गया और उसने गुनाह कुबूल लिया। आरोपित को ढाणा गांव तहसील नालागढ़ से गिरफ्तार किया गया जहां वह किराये के कमरे में रहता था। विपिन कुमार ढाणा के ही फेम नामक उद्योग में कैंटीन में काम करता था।

ऐसे लेता था नंबर

विपिन शर्मा नालागढ़ की ब्यूटी पार्लर संचालकों से बात करते स्वयं योग टीचर बताता था और कहता था कि अगर आप भी जुड़ोगे तो आपको 1000 रुपया मिलेगा। इसके अलावा वह ब्यूटी पार्लर संचालकों को कहता था कि मैं आपको ग्राहक लाकर दूंगा मेरी कमीशन दे देना। कई बार तो यह मानसिक रूप से बीमार लड़कियों के कमरे पर भी पहुंच जाता था और कहता था कि वह उसके साथ चले। खौफजदा युवितयों ने इसका नंबर ब्लाक कर रखा था, लेकिन वह दूसरे नंबर से गलत संदेश भेजना शुरू कर देता था। पुलिस ने उसे नालागढ़ अदालत में पेश किया जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...