दर्दनाक हादसा: अज्ञात टिप्पर ने तीन दर्जन भेड़ बकरियों को रौंदा, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

ऊना-बड़सर हाइवे पर शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच डोहगी में सुबह तड़के एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार अज्ञात टिप्पर ने गडरियों की तीन दर्जन से ज्यादा भेड़ बकरियों को रौंद डाला है। इस हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। बंगाणा पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह पेश आया, जब गद्दी अपनी भेड़ बकरियों को सड़क से ले जा रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने अनियंत्रित होने से बेजुबानों को कुचल दिया। ये गद्दी पालमपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में अपनी भेड़ बकरियों को चराने निचले क्षेत्र में आए थे।

एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को तडके डोहगी में एक अज्ञात टिप्पर ने एक गद्दी की तीन दर्जन से ज्यादा भेड़ बकरियों को रौंद डाला है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी विस्तृत जानकारी जुटाने में पुलिस टीम जुट गई है। इस हादसे में संलिप्त टिप्पर चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...