वलखोड़ जंगल में वन काटुओं का कहर; खैर के दस पेड़ काटे, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के वलखोड़ जंगल में खैर के 10 पेड़ कटने का मामला प्रकाश में आया है। इन वनों में पहले भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। वनधिकारियों की नाकामी के चलते इस क्षेत्र में वनकाटुओं के हौसले इस कद्र बुलंद है कि बार-बार वन संपदा को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

सोमवार को वनधिकारी मंगवाल बलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई की रविवार रात अशोक कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव सनवाल तहसील चुराह जिला चंबा उम्र 17 साल और उसके साथियों ने बलखोड कुलाडा जंगल में दस खैर के पेड़ों कुल्हाड़ी से काटे गए खैर के पेड़ों की कीमत 231017 रुपए हैं ।

पुलिस द्वारा अशोक कुमार पुत्र नरेश कुमार को हिरासत में लेकर थाना इंदौरा में 379-34 आईपीसी व 32, 33, 41व 42 फोरेस्ट एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उधर, इंदौरा पुलिस द्वारा देर शाम को इस मामले में संलिप्त अशोक कुमार के अन्य दो साथी बोध राज और चत्तर सिंह निवासी गांव सनवाल तहसील चुराह जिला चंबा को गिरफ्तार किया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...