राजोल-केटलू-खडियाड़ा रोड पर पड़े गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता, अधिकारी-कर्मचारी मौन

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

लोक निर्माण विभाग की सड़कों की दयनीय स्थिति बन गई है। बरसात के बाद कई महीने बीत जाने के बाद भी राजोल-केटलू- खडियाड़ा सड़क पर पड़े गड्ढों की तरफ लोक निर्माण विभाग सुध नहीं ले रहा है। रोजाना इनके अधिकारी और कर्मचारी भी इन रास्तों से गुजरते हुए, लेकिन इन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा आम जनमानस को भुगतना पड़ता है। सड़कों पर पड़े गड्ढों में पानी खड़़ा रहता है।

कीचड़ से भरे गड्ढे पैदल चलने वालों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। ड्राइवरों का कहना है कि इतना ज्यादा रोड टैक्स देने के बावजूद सड़कों की ऐसी स्थिति है कि गाडिय़ों का भी नुकसान पहुंचता है। इस बारे प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया का कहना है कि कि वर्तमान सरकार जब से बनी है और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरवीण चौधरी मंत्री बनी हैं, तब से सड़कों की हालत खराब है।

उन्होंने कहा कि 12 जुलाई, 2021 को जब लैंड -स्लाइड हुआ और विभाग को पैसा भी आया, लेकिन जहां पैसा लगना था, वहां पैसा खर्च न करके उस पैसे को कहीं ओर ही खर्च कर दिया गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है, जो पैसा आया और इधर-उधर लग रहा है, उसके लिए लोक निर्माण विभाग भी जिम्मेदार है।

इस बारे जिला परिषद अध्यक्ष रमश बराड़ का कहना कि यह गंभीर बात है, इस बारे वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेंगे और संबंधित विभाग के इस रवैये की शिकायत करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...