नाबालिग बच्ची से छेडख़ानी के आरोप में गिरफ्तार युवक 2 दिन के रिमांड पर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

पंजाब-हिमाचल सीमा के साथ लगते क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा में बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार महिला के अपने गांव के ही एक युवक द्वारा उसकी 10 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की गई हैं।

उसकी बच्ची व एक अन्य 9 वर्षीय बच्ची जोकि नजदीक ही ट्यूशन पडऩे जाती थीं। अत: एक जनवरी को जब वे ट्यूशन पढऩे गईं तो उसकी महिला टीचर घर पर नहीं थी तो उसके भाई द्वारा उसे कमरे में बुला लिया व उससे अश्लील हरकतें करने लगा जिस पर उसकी बच्ची द्वारा चीखने पर दूसरी बच्ची द्वारा दरवाजा खोल दिया तो उसकी बच्ची कमरे से भाग कर बाहर आई।

बच्ची ने घर जाकर अपनी माता को आपबीती बताई जिस पर मां द्वारा थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज कराई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर ले लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...