केवल सिंह पठानिया का दावा पौंग झील को पर्यटन हब बनाएगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आने पर जनता की सहभागिता तय कर पौंग झील को पर्यटन हब बनाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में जब चंद्र कुमार मंत्री थे तब पौंग झील को रामसर साइट वेटलैंड घोषित किया गया था और उस समय चन्द्र कुमार ने विस्तृत योजना बना कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट भी मुहैया करवाया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस तरफ कोई भी कार्य नहीं किया और जो कार्य कांग्रेस ने किए थे वर्तमान सरकार उन्हें भी पूरा नहीं करवा पाई।

अब कांग्रेस सत्ता में आने पर पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौंग झील को योजनाबद्ध तरीके से पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए तो जिला कांगड़ा की ज्वाली, नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा, जसवां कोटला व देहरा सात विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार का फायदा हो सकता है और पर्यटकों को भी झील की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
केवल सिंह पठानिया पौंग झील के रेंसर टापू में भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ ज्वाली हल्के के युवा कांग्रेस नेता डा गुलशन कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर पौंग झील के रमणीक स्थलों को जोड़ने के लिए मोटरवोटरुट बनाए जाएंगे और युवाओं को प्रशिक्षण देकर मोटरवोट लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
इससे जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया होगा, वहीं पर्यटकों को झील का नजदीक से नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेंसर टापू को रमणीक स्थल बनाने की आपार संभावनाएं हैं और उनका दोहन कर रेंसर को रमणीक आयरलैंड बनाया जा सकता है। रेंसर टापू के विश्रामगृह का भी विस्तार कर आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की काफी संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि पौंग झील के किनारे रमणीक स्थलों नगरोटा सूरियां, बाथू की लड़ी मन्दिर गुगलाड़ा, जट्टा द क्वाल धमेटा, पौंग डैम तलबाड़ा, रेंसर टापू, डाडासीबा, देहरा को मोटरवोट रास्तों से जोड़कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। इससे पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। पौंग झील के किनारे बसे गांवों में होम से योजना को भी बल मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि पौंग झील को विश्व प्रसिद्ध राककटमसरूर मंदिर व धर्मशाला के मैक्लोडगंज के साथ जोड़ कर पर्यटन हब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए नगरोटा सूरियां-लंज-गगल सड़क के विस्तारीकरण व सुधारीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी साल दिसंबर में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पौंग झील को पर्यटन हब बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...