मंत्री के बेटे आशीष के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट में दायर की चार्जशीट

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंदोलतरत किसानों को कथित तौर पर कार से कुचलने के मामले में आरोपी आशीष मिश्रा सहित 13 अन्य के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। आशीष मिश्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है।

लखीमपुर खीरी स्थित अदालत में एसआईटी ने 1800 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया। लखीमपुर खीरी से सांसद और मंत्री टेनी के बेटे पर अपने साथियों के साथ पिछले साल तीन अक्तूबर को तिकुनिया में पैदल मार्च कर रहे किसानों को कार से कुचलने का आरोप है।

मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोप पत्र दाखिल करने की अधिकतम 90 दिन की सीमा सोमवार को समाप्त होने के दिन ही एसआईटी ने आराप पत्र दायर किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...