
चम्बा- भूषण गुरुंग
प्रदेश प्रवक्ता सलीम खान व केंद्रीय विकास संगठन कमेटी के सदस्य कुक्कू भाई ठाकुर की अध्यक्षता में चुराह विधानसभा के 40 परिवारों ने बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के बाद हिमाचल मैं भी आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए लोग आगे आ रहे हैं और तीसरे विकल्प कि लोग राह ताक रहे है। दिल्ली मॉडल अब हिमाचल के लोगों को भी भाने लगा है। चुराह विधानसभा के लोगों का कहना है, अगर हिमाचल की बिजली और पानी दिल्ली में फ्री हो सकती है, तो हिमाचल में क्यों नहीं।
चुराह विधानसभा के नेता जो बड़ी बड़ी बातें करते है उनको हम बताना चाहते है आज भी लोग मवेशियों के साथ रहने को मजबूर हैं। चुराह विधानसभा की मां,बहनों को आज भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चंबा का रुख करना पड़ता है। *क्या चुराह विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंस राज ने यह विकास किया।
चुराह मैं विकास सिर्फ ठेकेदारों व पार्टी में बैठे बड़े ओहदे पर पदाधिकारियों का हो रहा है जिनकी आज बड़ी बड़ी जेसीबी और L&NT की मशीनें चल रही हैं। गरीब जनता को कोई नहीं पूछ रहा। अब लोगों ने मन बना लिया है की 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार को मौका देंगे और आम आदमी का राज होगा जैसे दिल्ली में बिजली,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, फ्री होगा हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो यही सुविधाएं सब लोगों को फ्री में मिलेगी।
लेसुउ पंचायत के रमेश कुमार को चुराह विधानसभा कमेटी की मैन विंग का उपाध्यक्ष भी बनाया गया और अथॉरिटी लेटर देकर सम्मानित किया गया।
