
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
एन एच गरामौडा के पास सुबह ही बस हादसा हो गया।गरामौडा में टूरिस्ट बस सड़क में पलट गई।यह टूरिस्ट मनाली में नववर्ष मनाकर अमृतसर जा रहे थे।सभी टूरिस्ट मुंबई के बताए जा रहे हैं। पंजाब नम्बर की टूरिस्ट बस को पर्यटकों ने हायर किया हुआ था।सुबह करीब 7 बजे हादसा हुआ है। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। स्वारघाट पुलिस पहुंची मौके पर पहुंचकरहादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
थोड़ी देर बाद उसी स्थान पर एक अन्य दिल्ली नंबर टूरिस्ट बस सड़क से नीचे लटक गई।बस के अंदर मौजूद सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।इसी हादसे में बस की चपेट में युवती के आने की सूचना भी बताई जा रही है।फिलहाल स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में लगी हुई है।
