
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
मनाली नेशनल हाईवे पर पंजाब-हिमाचल की सीमा गरामौड़ा पर रविवार सुबह एक ही जगह पर दो सडक हादसे पेश आए, दोनों हादसे तेज रफ्तारी के चलते हुए है और दोनों हादसों में टूरिस्ट बसे दुर्घटनाग्रस्त हुई है | इस हादसे में सडक किनारे खड़ी एक युवती की बस की टक्कर से मौके पर मौत हो गई जबकि पांच युवक घायल हो गए।
युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एफआरयु नालागढ़ ले जाया गया है जबकि पांच गम्भीर घायलों को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया है | दोनों बसे पर्यटकों से भरी हुई थी और बसों में 45-45 लोग सवार थे | गनीमत यह रही कि बस चालक ने बस को सडक से खाई की तरफ लुढका दिया, अगर बस सीधी आती तो दूसरी बस के सभी पर्यटक, वहां खड़े स्थानीय लोग और पुलिस टीम भी इसकी चपेट में आ सकते थे |
हादसे के बाद दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गये है| सूचना मिलने के बाद एसडीएम स्वारघाट राजकुमार , डीएसपी नैना देवी , एसपी एसआर राणा बिलासपुर भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया |
