हि.प्र. शिक्षक महासंघ की नवनिर्वाचित प्रांत कार्यकारिणी ज्वाली विधायक से मिले

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

हि.प्र. शिक्षक महासंघ की नवनिर्वाचित प्रांत कार्यकारिणी ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकर अर्जुन सिंह से मिले । हि. प्र .शिक्षक महासंघ की नवनिर्वाचित प्रांत कार्यकारिणी के नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष सम्माननीय पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग हेमराज, प्रांत सह मीडिया प्रभारी रजिंदर जमवाल, कांगड़ा चंबा विभाग प्रमुख डॉ जोगिंदर सिंह, संगठन मंत्री कांगड़ा देश राज, प्रिंसिपल नढोली अभिताभ सैंगर, मुख्याध्यापक केवल कुमार, तथा कोटला खण्ड के अध्यक्ष पंकज कुमार, संगठनमंत्री रमन कुमार , खण्ड मंत्री संजीव मल्होत्रा व संगठन के पदाधिकारी ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह से एक शिष्टाचार के रूप में नडोली ज्वाली मे संगठनात्मक जिला नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय राणा की अध्यक्षता में मिला।

इस उपलक्ष पर ठाकुर अर्जुन सिंह द्वारा जिला कांगड़ा को हि. प्र. शि महासंघ द्वारा 6 प्रांत कार्यकारिणी सदस्यों को दायित्व दिए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा इस उपलक्ष पर राजकीय उच्च विद्यालय नडोली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नडोली का दर्जा देने पर एवं इसका विधिवत शुभारंभ आरंभ करने पर हि. प्र.शिक्षक महासंघ की समस्त कार्यकारिणी हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर एवं ज्वाली के लोकप्रिय विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह का आभार एवं धन्यवाद करती है।

विधायक महोदय ठाकुर अर्जुन सिंह द्वारा संगठन को यथासंभव सहायता प्रदान करने की वचनबद्धता भी दोहराई । यह जानकारी जिला नूरपुर मीडिया प्रभारी विजय धीमान द्वारा दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...