जयराम का प्राइवेट ट्रांसपोर्ट्स को 91 करोड़ का क्रिसमस गिफ्ट, टोकन टैक्स, एसआरटी और यात्री कर में दी राहत

--Advertisement--

मंडी- नरेश कुमार

कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवहन व्यवसाय से जुड़े निजी आपरेटरों को प्रदेश सरकार ने चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपरेटरों के साथ मंडी के परिधि गृह में बैठक के बाद टोकन टैक्स, विशेष पथकर (एसआरटी) व यात्री कर में इस साल 30 नवंबर तक शतप्रतिशत छूट देने का एलान किया है। शुक्रवार को करीब 91.12 करोड़ रुपये की राहत मिलने से आपरेटरों के चेहरे पर रौनक लौट गई है। आपरेटरों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।

सरकार पहली अप्रैल 2020 से 30 नवंबर 2021 तक आपरेटरों को 164 करोड़ की राहत प्रदान कर चुकी है। कोविड की पहली लहर के दौरान सरकार ने आपरेटरों को 62 करोड़ की आर्थिक सहायता दी थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से कहा कि कोरोना के कारण दो साल में सबसे अधिक नुकसान परिवहन क्षेत्र को हुआ है।

लाकडाउन की वजह से परिवहन व्यवस्था बंद रही। मात्र आपात वाहन ही चले। सरकार ने हर सेक्टर को राहत देने का प्रयास किया है। आपरेटरों का कहना था था कि 50 फीसद क्षमता के कारण परिवहन क्षेत्र को नुकसान हुआ। आपरेटर 30 नवंबर तक टोकन टैक्स, यात्री कर व एसआरटी में राहत देने की मांग कर रहे थे।

यात्री परिवहन से संबंधित आपरेटरों में निजी बसें, टैक्सी-मैक्सी, आटो, कांट्रेक्ट कैरिज बसें व शिक्षण संस्थानों की बसें शामिल हैं। कुल 52831 वाहन हैं। इससे पहले सरकार ने टोकन टैक्स में 24.84 करोड़ व विशेष पथकर में 37.16 करोड़ की राहत दी थी।

राजेश पराशर ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

निजी बस आपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने टोकन टैक्स, एसआरटी व यात्री कर में 91.12 करोड़ की राहत देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। वहीं, राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के सदस्य राकेश आहलुवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से परिवहन व्यवसाय से जुड़े आपरेटरों को बड़ी राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की डाॅक्यूमैंट वैरीफिकेशन स्थगित, नया शैड्यूल जारी

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल में हो रही भारी बारिश,...

हिमाचल के पूर्व DGP आईडी भंडारी का निधन, IGMC में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक...

कुतिया के भौंकने से सचेत हुआ परिवार, पीछे जाकर देखा तो गिर रहा था पहाड़

हिमखबर डेस्क  मंडी शहर के पड्डल वार्ड में एक हैरान...

ऊना के युवा सीखेंगे आपदा प्रबंधन, मुसीबत की घड़ी में बढ़ेंगे मददगार हाथ

ज्वाली - शिवू ठाकुर  आपदा की घड़ी में मददगार हाथ...